RSS

पूरण मोदक

pooranmodak सामग्री
मैदा : १५० ग्राम
गेंहू का आटा : १०० ग्राम
तेल : २ बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
भरावन के लिए :
चने की दाल : १५० ग्राम
छोटी इलाइची का पाउडर : १/२ चम्मच
शुद्ध घी : १ चम्मच
खोपरे का बूरा : २ चम्मच

तरीका
मैदे में गेंहू का आटा और मोयन मिला कर रोटी जैसा आटा गूँथ लें। चने की दाल में उतना ही पानी डालें जितने में यह गल जाए। गरम घी में इलाइची पाउडर, दाल, शक्कर, व खोपरे का बूरा डालकर मिश्रण के कडाई छोड़ने तक पकाएं। अब तैयार आटे की छोटी छोटी लोई बनायें, उसमे पूरण भरकर बंद करे और गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें।