कबूली

kabooli सामग्री
बासमती चावल : 2 कटोरी
दही (गाढा) : 250 ग्राम
गरम मसाला : 1/4 छोटा चम्मच
लहसुन - 12-14 कलियाँ
अदरक : 1 छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च : 2
आलू : २ (पतले स्लाइसेस में कटे हुआ)
फूलगोभी : मध्यम आकार के टुकडो में कटा हुआ
पातगोभी : लंबा पतली कटी हुई
पनीर : 100 ग्राम ( चौकोर टुकडो में कटा हुआ)
स्लाइस ब्रेड : 4 (किनारे निकाल कर चौकोर कटी हुई)
धनिया : बारीक कटा हुआ
नमक और लाल मिर्च : स्वादानुसार
किशमिश और काजू : सजाने के लिए
तेल : तलने के लिए

तरीका
बासमती चावल को थोड़ा नमक और घी डालकर खुला खुला पका लें। लहसुन, अदरक, और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें। अब तेल गरम करें और काजू सुनहरे होने तक तलकर निकाल लें। तब प्याज के लच्छे सुनहरे भूरा होने तक तलें। इसी प्रकार पतागोभी, फूलगोभी व पनीर के टुकडों को भी सुनहरा भूरा होने तक तल लें। अंत में ब्रेड के चोकोर टुकडों को भी कुरकुरा होने तक तलें। फेंटा हुए दही में अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, मिर्च और गरम मसाला मिला लें।
अब एक बड़े बर्तन में चावल की एक परत फलायें और उस पर सभी तली हुई सामग्री थोडी थोडी डालें और अंत में दही का मिश्रण डालें। इसी तरह बाकि सामग्री को भी परतों में लगाये और भली प्रकार मिला लें। अब काजू, किशमिश, और हरे धनिये से सजाकर गरमा-गरम परोसें।

Disclaimer & Information Disclosure

Home-cooking guidance only. Cooking times, yields and nutrition are approximate and vary with ingredients, cookware and heat. Please check ingredient labels for allergens such as nuts, dairy, gluten and mustard, and consult a doctor or dietitian for medical or dietary needs. Jaykedar is not affiliated with any brand mentioned, and some posts may contain ads or affiliate links. Full disclaimer →