केसर फिरनी

सामग्री

दूध : ७५० ग्राम
बासमती चावल : ५० ग्राम
चीनी : १७० ग्राम
हरी इलाइची पाउडर : १/२ चम्मच
केसर : ४-५ तार
गुलाब जल : कुछ बुँदे
पिस्ता : १ चम्मच


तरीका

चावलों को १/२ घंटे पानी में भिगो दें और उसे दरदरा पेस्ट बना लें। केसर को थोड़े से गरम दूध में भिगो दें। पिस्ते का छिल्का उतारकर उसके छोटे छोटे टुकड़े कर लें। दूध को एक उबाल आने दें। अ़ब उसमे चावल का पेस्ट डाल दें। चावलों को अच्छी तरह पकने तक आंच पर रखें और लगातार चलाते रहें। अ़ब उसमें चीनी व इलायची पाउडर मिला दें और चीनी पुरी तरह घुलने तक पकाएं। पकाने पर बर्तन में उडेल लें और पिस्ते के कटे टुकडों से सजाएँ। परोसने से पहले फ्रीज़ में एक घंटे तक ठंडा होने के लिए रख दें।

Disclaimer & Information Disclosure

Home-cooking guidance only. Cooking times, yields and nutrition are approximate and vary with ingredients, cookware and heat. Please check ingredient labels for allergens such as nuts, dairy, gluten and mustard, and consult a doctor or dietitian for medical or dietary needs. Jaykedar is not affiliated with any brand mentioned, and some posts may contain ads or affiliate links. Full disclaimer →